Take a fresh look at your lifestyle.

खेतासराय, जौनपुर:मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में सिराज मेंहदी का आगमन, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानि विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आबिद खान ने अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत

0 58

 

 

खेतासराय, जौनपुर:मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में सिराज मेंहदी का आगमन, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानि

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आबिद खान ने अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत

 

डॉ. इम्तियाज अहमद उप सम्पादक 

उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक

खेतासराय, जौनपुर (उत्तरशक्ति)। स्थानीय मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को एक गरिमामय कार्यक्रम के तहत शिष्टाचार मुलाकात आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिराज मेंहदी तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जमाई विद्यालय पहुंचे और प्रबंधक डॉ. आबिद खान से मुलाकात की।

विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक डॉ. आबिद खान ने अतिथियों का अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान नेताओं ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, अनुशासन और प्रगति की सराहना की। सिराज मेंहदी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. आबिद खान द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के कार्यों की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान सत्र 2025-26 में हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सिराज मेंहदी और अमीक जमाई द्वारा सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में सिराज मेंहदी ने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी छात्र की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहयोग के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जमाई ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं और एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखेंगे। उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में शिक्षा हासिल करना जरूरी है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन शिक्षा से कभी मुंह नहीं मोड़ना चाहिए। शिक्षा ही वह माध्यम है जो आपको आपके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाती है और समाज में सम्मान दिलाती है।

कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक माहौल विकसित करने पर भी चर्चा की गई। अंत में विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow