Take a fresh look at your lifestyle.

मानीकलां में अंबेडकर जयंती पर निकला भव्य जुलूस

0 288

मानीकलां में अंबेडकर जयंती पर निकला भव्य जुलूस 

डीजे, झांकियों के साथ हजारों लोग हुए शामिल; गूंजे जय भीम के नारे

आफताब आलम संवाददाता मानीकलां

जौनपुर (उत्तरशक्ति) विकास खण्ड सोंधी शाहगंज अंतर्गत कस्बा मानीकलां में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को एक भव्य जुलूस निकाला गया। इस विशाल जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे पूरे कस्बे का माहौल उत्सवमय हो गया।
जुलूस की शुरुआत में कस्बे के विभिन्न मोहल्लों और आसपास के ग्रामीण इलाकों से लोग मानीकलां-सन्दहां मार्ग पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। दोपहर में यहां से जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए निर्धारित रास्तों पर भ्रमण किया। जगह-जगह लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
आकर्षक झांकियों में डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। डीजे की धुन पर युवा वर्ग थिरकता नजर आया, वहीं महिलाएं और बुजुर्ग भी उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए। पूरा कस्बा ‘जय भीम’ और ‘बाबा साहब अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस टीम लगातार कस्बे में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रही। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन और आयोजन समिति के समन्वय से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।जुलूस के समापन पर लोगों ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार बिंद, जियालाल बिंद, अशोक कुमार, प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार मोदनवाल, विक्की साहू, सूरज कुमार, राजीव कुमार बौद्ध, अब्दुल्लाह उर्फ डम्पी, पत्रकार आफताब आलम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow