
जौनपुर: खेतासराय। नन्हीं प्रतिभाओं का कमाल: सारा ने 600/600 अंक लाकर रचा इतिहास, बहन शिफा ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
जौनपुर: खेतासराय। नन्हीं प्रतिभाओं का कमाल: सारा ने 600/600 अंक लाकर रचा इतिहास, बहन शिफा ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
डॉ. इम्तियाज अहमद ,उप सम्पादक
उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक
खेतासराय, जौनपुर (उत्तरशक्ति)। विकास खण्ड सोधी शाहगंज क्षेत्र के कस्बा खेतासराय स्थित मॉर्डन कान्वेंट स्कूल में इस बार नन्हीं छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से सबको चौंका दिया। शैक्षिक सत्र 2025–2026 में एलकेजी की छात्रा सारा, पुत्री अबुशाद अहमद (निवासी ग्राम व पोस्ट मानी कलां), ने 600 में से 600 अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
सारा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खास बात यह रही कि उनकी छोटी बहन शिफा, पुत्री अबुशाद अहमद, ने भी एलकेजी में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और परिवार का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया।
वहीं, परिजनों ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। क्षेत्रवासियों ने भी दोनों बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


















