
जौनपुर: ससुराल में युवक की मौत, हत्या का आरोप,
जौनपुर: ससुराल में युवक की मौत, हत्या का आरोप जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दूहावर गांव में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
भदोही जनपद के फूलपुर निवासी करीब 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार चैहान अपनी ससुराल दूहावर गांव आए हुए थे, जहां उनकी साली की शादी की तैयारियां चल रही थीं। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष की मांग पर उन्होंने एक लाख रुपये की व्यवस्था कर दी थी।बुधवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की बात कहकर ससुराल पक्ष के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों को शव पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता और भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
चाकू घोंपने से युवक मरणासन्न, पांच गिरफ्तार
जौनपुर । खेतासराय थाना क्षेत्र के अमरेथूवा गांव में शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने चाकू मारकर युवक को मरणासन्न कर दिया।
बताया गया है कि उक्त गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप कुमार राजभर पुत्र स्व0 राम अधार गांव में ही अपने साथियों के साथ बैठा था कि उसी समय बात बात पर कहासुनी हो गई। इतने में उसके साथ रहे युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर उसके पेट के दाहीने तरफ मार दिया दिया। इतने में वहां अफरातफरी और भगदड़ मच गय ौके पर पहुंचे कुछ लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसकी बिगड़ती हालत को देखकर बेहतर उपचार के लिए वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महज 24 घंटे के भीतर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 अप्रैल को सोंगर पुलिया के पास से पांचों नामजद आरोपियोंकृसचिन राजभर, विकास राजभर उर्फ भोलू, विकास राजभर उर्फ विकेश, आदित्य राजभर व अमर राजभर उर्फ गोरेलालकृको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।




















