Take a fresh look at your lifestyle.

खेतासराय,जौनपुर:गाँव में अवैध शराब बिक्री से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

0 63

 

खेतासराय,जौनपुर:गाँव में अवैध शराब बिक्री से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन 

थाना प्रभारी को दिया प्रार्थना-पत्र देकर किया कार्यवाई की मांग

खेतासराय,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )।अवैध रूप से ग्राम में शराब की बिक्री को लेकर शनिवार को गाँव की महिलायें आक्रोशित होकर थाने में प्रदर्शन की ।इसके पश्चात दो दर्जन महिलायें एकजुट होकर थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

महिलाओं का आरोप है कि तारगहना गाँव के एक युवक द्वारा बिना किसी वैध लाइसेंस के खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इससे गाँव का माहौल खराब हो रहा है और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।इनका कहना है कि शराब की इस अवैध बिक्री के कारण युवाओं और बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। शराब पीकर झगड़े-फसाद और हुड़दंग की घटनाएं भी बढ़ गई हैं, जिससे गाँव की महिलाओं और बच्चों को बाहर निकलने में असुरक्षा महसूस होती है।उक्त गाँव निवासी सोना, ज्ञानमती,प्रमिला, पूनम, कुसुम, जड़ावती, चनवा, नीलम, सिलोचना, राधा, सरोज ,दसिया समेत महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रह सके।

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow