Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:पक्षियों की प्यास बुझाएगा ‘ग्रीन फोर्स बाँसवारी 50 विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी दानों की की गयी थी व्यवस्था लोगों नें नन्हें मुन्ने बच्चों की मेहनत को खूब प्रसंशा की

0 62
जौनपुर:पक्षियों की प्यास बुझाएगा ‘ग्रीन फोर्स बाँसवारी
50 विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी दानों की की गयी थी व्यवस्था
लोगों नें नन्हें मुन्ने बच्चों की मेहनत को खूब प्रसंशा की
जितेन्द्र कन्नौजिया संवाददाता केराकत

केराकत, जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। के केराकत तहसील क्षेत्र के बाँसवारी गाँव में शुरू हुआ ‘पक्षी मित्र’ अभियान। बढ़ती तपिश और भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के संरक्षण के लिए जनपद के केराकत थाना क्षेत्र स्थित बाँसवारी गाँव में एक अनूठी पहल शुरू की जा रही है। ‘ग्रीन फोर्स बाँसवारी’ समूह के बच्चों और युवाओं द्वारा ‘पक्षी मित्र’ अभियान चलाया गया है।

इस अभियान का मुख्य आकर्षण 8 से 11 वर्षीय नन्हे वालंटियर व गांव के युवा रहे। जिन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर गाँव के 50 विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के पात्र (सकोरे) और दाने की व्यवस्था की। ग्रीन फोर्स के संस्थापक और उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत शशिकांत ने बताया कि इस समूह का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही सेवा और प्रकृति के प्रति प्रेम जगाना तथा गाँव के बच्चों और युवाओं को एक सकारात्मक मंच देना है। बच्चों के लिए विशेष सफेद टोपियां, मुस्कुराते हुए पेड़ वाले ‘ग्रीन फोर्स’ स्टिकर, पक्षियों के लिए पानी के पात्र (सकोरे) तैयार किए गए हैं, ताकि ग्रामीण भी इस मुहिम से जुड़ सकें।

अभियान के दौरान ग्रीन फोर्स के सभी सदस्यों ने अनुशासित ढंग से गाँव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूलों, मंदिरों और बगीचों में जाकर पक्षियों के लिए दाना पानी के सकोरे लगाए और पक्षी संरक्षण की शपथ ली। संस्थापक शशिकांत ने बताया कि “एक पुलिसकर्मी होने के नाते अनुशासन हमारे जीवन का हिस्सा है, और यही संस्कार हम इन बच्चों में डाल रहे हैं ताकि वे भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनें । ग्रीन फोर्स बाँसवारी ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे भी इस गर्मी में अपने घरों की छतों और छज्जों पर पक्षियों के लिए दाना पानी जरूर रखें। अभियान कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में गाँव के ही सेवानिवृत्त अध्यापक विजय बहादुर यादव, ग्रीन फोर्स के संस्थापक शशिकान्त, सदस्य ध्रुव, श्री, राज, सिद्धि, अंशिका, अनन्या, सचिन, प्रभु, अभिनव, साहिल, आलोक, सलमान, धीरज, समीर व गांव के अन्य वरिष्ठ गण भी उपस्थित रहें। इस मुहिम की सराहना पूरे क्षेत्र में हो रही है और यह अन्य गांवों के लिए भी एक मिसाल बनकर उभरी है।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow