Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:बाइक से पेट्रोल निकालकर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

0 67

 

जौनपुर:बाइक से पेट्रोल निकालकर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में एक युवक ने परिवार से नाराज होकर बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी स्वर्गीय राजकुमार का पुत्र शिवशंकर (18) गुरुवार दोपहर अपने परिवार से मोटरसाइकिल की चाबी मांग रहा था। परिजनों द्वारा चाबी देने से इंकार करने पर वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow