Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत

0 75

 

जौनपुर:अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत

खुटहन ,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। प्रयागराज वाया शाहगंज राजमार्ग पर दौलतपुर गांव में गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहे उसके रिस्तेदार को हल्की चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। मृतका के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दिया है।

हैदरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय लालती देवी पत्नी रामजियावन गौतम अपनी बहन के पुत्र रवीन्द्र कुमार निवासी गोपालापुर की बाइक पर बैठकर शाहगंज उपचार हेतु जा रही थी। उक्त स्थान पर पीछे से आ रहे किसी चार चक्का वाहन ने टक्कर मार दिया। ललिता देवी सड़क की तरफ गिर गई। सिर में गंभीर चोटें आने से वे बेहोश हो गई। उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे रवींद्र को हल्की चोटें आईं। मृतका के पुत्र दीपक गौतम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दिया है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow