Take a fresh look at your lifestyle.

वाराणसी–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा चालक

0 84

 

वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा चालक

शुभम कुमार यादव संवाददाता गौराबादशाहपुर 

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। थाना बक्शा क्षेत्र में वाराणसी–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। लखौवा से अलीगंज बाजार जाने वाले तिराहे के पास करीब सुबह 9:45 बजे एक मारुति सुजुकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अलीगंज बाजार की ओर से आ रही थी और वाराणसी की तरफ मुड़ रही थी। इसी दौरान वाराणसी की दिशा से तेज गति से आ रहा एक ट्रक कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बक्शा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे कराकर यातायात को सामान्य कराया।

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस कार चालक से जानकारी लेकर अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि फरार ट्रक की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार पर भारत सरकार का लोगो भी लगा हुआ था, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि वाहन किसी सरकारी कर्मचारी का हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

फिलहाल पुलिस कार चालक की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सख्त करने की मांग की

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow