Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:सीबीएसई बोर्ड का आखिरी पेपर देकर मुस्कान के साथ बाहर निकले छात्र-छात्राएं, विक्ट्री दिखाकर जताई खुशी

0 76

जौनपुर:सीबीएसई बोर्ड का आखिरी पेपर देकर मुस्कान के साथ बाहर निकले छात्र-छात्राएं, विक्ट्री दिखाकर जताई खुशी

जौनपुर (उत्तरशक्ति)। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का अंतिम पेपर सोशल साइंस समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी और राहत के साथ परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले। लंबे समय से चल रही बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होने पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान साफ नजर आई।

परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और विक्ट्री साइन दिखाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कई छात्र-छात्राएं अपने दोस्तों के साथ परीक्षा के अनुभव साझा करते हुए और आगे की योजनाओं पर चर्चा करते दिखाई दिए।

छात्रों ने बताया कि पहला पेपर गणित का था जो थोड़ा कठिन लगा, लेकिन इसके बाद इंग्लिश, साइंस, आईटी, हिंदी और सोशल साइंस के पेपर अपेक्षाकृत अच्छे रहे। अंतिम पेपर समाप्त होने के बाद सभी ने राहत महसूस की।

इस दौरान डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा बारादुआरिया, जनपद जौनपुर के छात्र-छात्राओं ने भी परीक्षा खत्म होने पर खुशी जताई। इस मौके पर  मो.अफरीदी सिद्दीकी, आयुष सिंह, जमानत अब्बास, मयंक अस्थाना, एहजम जिलानी, अब्दुररब खान और अहद फरीद सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, जिन्होंने परीक्षा समाप्त होने पर खुशी जाहिर की।

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow