Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:मानी कलां में सफाई व्यवस्था बदहाल, स्थानीय लोगों में रोष समाजसेवी इरफान अहमद की पहल की हो रही सराहना

0 100

 

 

जौनपुर:मानी कलां में सफाई व्यवस्था बदहाल, स्थानीय लोगों में रोष

समाजसेवी इरफान अहमद की पहल की हो रही सराहना

मानी कलां, जौनपुर (उत्तरशक्ति)। विकास खंड सोधी शाहगंज क्षेत्र के कस्बा मानी कलां में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कस्बे में नियमित सफाई न होने और नालों की समय पर सफाई न कराए जाने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे दुर्गंध और मच्छरों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात से पहले नालों की सफाई नहीं कराई जाती और मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव भी नहीं किया जाता। कस्बे में दो सफाईकर्मी तैनात होने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है।

बताया जाता है कि मानी कलां कंपोजिट विद्यालय के पीछे स्थित नाले की सफाई अप्रैल 2025 में कराई गई थी, लेकिन उसके बाद से अब तक उसकी सफाई नहीं कराई गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई नहीं हुई तो बरसात के दौरान जल निकासी की समस्या गंभीर हो सकती है।

गुरैनी से मानी कलां नसीराबाद चौराहे तक सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वहीं एजेंसी चौराहे से बस्ती और अंबेडकर मार्ग की ओर जाने वाले रास्तों पर नालियां जाम हैं और कई जगह गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शादी-विवाह जैसे आयोजनों में बाहर से आने वाले मेहमानों के सामने यह स्थिति शर्मिंदगी का कारण बनती है।

कस्बावासियों का कहना है कि समय-समय पर मीडिया के माध्यम से समस्या को प्रशासन तक पहुंचाया जाता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी सफाई व्यवस्था लागू कराने की मांग की है।

 

क्या कहना है ग्रामीणों का

युवा समाजसेवी इरफान अहमद की मानी कलां में हर ओर चर्चा हो रही है। बताया जाता है कि दो दिन पहले ही इरफान अहमद ने अपने मित्रों की मदद से जेसीबी लगवाकर स्वर्गीय इकबाल अहमद की मस्जिद के पीछे वाले रास्ते से कूड़े का बड़ा ढेर हटवाया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।

स्थानीय लोगों में मो. ओसामा, मो. शाकिब, मो. राफे, मो. अलीम, मो. सद्दाम, मो. फैसल, मो. तलहा मो. यूसुफ, लुकमान अहमद, अनवारुद्दीन, कमालुद्दीन, रियाजुद्दीन, हाजी रिजवान, फिरोज अहमद, अल्ताफ अहमद, आफताब आलम, मो. अरशद, नन्हे, नसीम अहमद, परवेज, मो. उस्मान, अनीसुर्रहमान, मो. नदीम, मो. नसीम, रेहान अहमद, अब्दुल्लाह उर्फ डम्पी, मो. तारिक, राजीव बौद्ध, वीरेन्द्र कुमार गौतम, हाजी अशद, मो. आसिफ सिद्दीकी, मो. जावेद जमाल, जमशेद, उजैर अहमद, ओम लाल और सूरज गौतम सहित कई लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow