Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:मानीकलां में सफाई व्यवस्था बदहाल, जिम्मेदारों की चुप्पी से लोगों में रोष

0 47

 

 

 

जौनपुर:मानी कलां में सफाई व्यवस्था बदहाल, जिम्मेदारों की चुप्पी से लोगों में रोष

मानी कलां, जौनपुर ( उत्तरशक्ति  )। विकास खंड सोधी शाहगंज क्षेत्र के कस्बा मानी कलां में सफाई व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। कस्बे में न तो नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा है और न ही मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। परिणामस्वरूप जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां जाम पड़ी हैं, जिससे दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कस्बे में दो सफाईकर्मी तैनात हैं, लेकिन उनके कार्य में किसी प्रकार की सक्रियता दिखाई नहीं देती। मानी कलां कंपोजिट विद्यालय के पीछे अप्रैल 2025 में नाले की सफाई की गई थी, जिसके बाद दोबारा सफाई नहीं हुई। बरसात से पहले यदि नालों की सफाई नहीं कराई गई तो जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

गुरैनी से मानी कलां नसीराबाद चौराहे तक सड़क किनारे कूड़ा फैला हुआ है। एजेंसी चौराहे से बस्ती तथा अंबेडकर मार्ग की ओर जाने वाले रास्तों पर नालियां जाम हैं और कई स्थानों पर गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कस्बावासियों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने और मीडिया के माध्यम से मामला उठाए जाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शादी-विवाह या अन्य सामाजिक आयोजनों में बाहर से आने वाले लोगों के सामने कस्बे की यह स्थिति शर्मिंदगी का कारण बनती है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़ा उठान, नालों की सफाई और दवा छिड़काव सुनिश्चित कराया जाए, ताकि आमजन को स्वच्छ वातावरण मिल सके और संभावित बीमारियों से बचाव हो सके।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow