Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:ओवरलोड ट्रालियों से 100 मीटर खडंजा व इंटरलॉकिंग मार्ग ध्वस्त, स्कूली बच्चों का आवागमन बाधित

0 66

 

जौनपुर:ओवरलोड ट्रालियों से 100 मीटर खडंजा व इंटरलॉकिंग मार्ग ध्वस्त, स्कूली बच्चों का आवागमन बाधित

मछलीशहर,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। मछलीशहर चुंगी चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा मड़ियाहूं रोड, मीरपुर खास ग्राम सभा मीरपुर ख़ास में श्यामलाल कबाड़ी की दुकान से वीरेंद्र गौतम के घर तक लगभग 100 मीटर खडंजा तथा वीरेंद्र गौतम के घर से मतऊ के बगीचा तक बना इंटरलॉकिंग मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

मानक के विपरीत निर्माण और ओवरलोड बड़ी ट्रॉलियों से मिट्टी ढुलाई के कारण सड़क जगह-जगह धंस गई है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए आवागमन जोखिमभरा बन गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बाहर से मिट्टी लाने-ले जाने में लगी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगातार इस मार्ग से गुजर रही हैं। भारी वाहनों के दबाव से इंटरलॉकिंग ईंटें उखड़ गई हैं और खड़ंजा धंस गया है। कई स्थानों पर गड्ढे बन जाने से बरसात में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और क्षेत्रीय लोग गुजरते हैं। सड़क जर्जर होने से बच्चों को गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मार्ग की तत्काल मरम्मत, ओवरलोड वाहनों पर रोक तथा जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow