Take a fresh look at your lifestyle.

शाहगंज,जौनपुर: एक माह से बंद शाहगंज पोस्ट ऑफिस का आधार केंद्र, हजारों लोग परेशान

0 111

शाहगंज,जौनपुर: एक माह से बंद शाहगंज पोस्ट ऑफिस का आधार केंद्र, हजारों लोग परेशान

छात्रवृत्ति, पेंशन और बैंकिंग कार्य प्रभावित; दूर-दराज़ केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर नागरिक

विशाल सोनी:शाहगंज तहसील संवाददाता 

शाहगंज,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )।नगर के क्लेक्टरगंज स्थित डाकघर परिसर में संचालित आधार नामांकन एवं अपडेट केंद्र पिछले लगभग एक माह से बंद पड़ा है। केंद्र के बंद होने से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आधार से जुड़े जरूरी कार्य—नाम व पता संशोधन, मोबाइल नंबर लिंक, बायोमेट्रिक अपडेट एवं नया आधार बनवाना—पूरी तरह ठप हो गए हैं।

आधार सेवा केंद्र बंद होने का सबसे अधिक असर विद्यार्थियों, बुजुर्गों और श्रमिक वर्ग पर पड़ रहा है। छात्रवृत्ति आवेदन, वृद्धावस्था पेंशन, बैंक खातों का केवाईसी सत्यापन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार अपडेट अनिवार्य है। ऐसे में लोगों को अन्य शहरों के केंद्रों की ओर रुख करना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि हो रही है।

प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में नागरिक आधार कार्य के लिए डाकघर पहुंचते हैं, लेकिन केंद्र बंद होने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

क्या बोले ज़िम्मेदार से पूछने पर उन्होंने बताया की एक माह से तकनीकी खराबी के कारण आधार सम्बंदि कार्य बंद है।उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है ।जल्द समस्या का निदान का अस्वासन मिला है। मनोज कुमार यादव उप डाकपाल पोस्ट आफिस शाहगंज

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow