
जौनपुर:मरकज़ी सीरत कमेटी के सदर मज़हर आसिफ को नम आंखों से किया गया सुपुर्दे ख़ाक
जौनपुर:मरकज़ी सीरत कमेटी के सदर मज़हर आसिफ को नम आंखों से किया गया सुपुर्दे ख़ाक
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। नगर के मोहल्ला रिजवी खां निवासी मज़हर आसिफ का बीती रात दिल का दौरा पढ़ने से निधन हो गया । मज़हर आसिफ एक सामाजिक व्यक्ति थे, वर्तमान में मरकज़ी सीरत कमेटी के सदर थे। उनकी अचानक हुई मृत्यु पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि मज़हर आसिफ अब इस दुनिया में नहीं रहें
मज़हर आसिफ के जनाजे से लेकर सुपुर्दे ख़ाक तक हजारों की संख्या में मिट्टी देने वाला का ताता लगा रहा।
मज़हर आसिफ के घर वाले और उनके चाहने वालों ने नम आँखों के साथ उन्हें विदा किया। उनकी मिट्टी में सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीति के लोग, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य,समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव आरिफ हबीब, डॉ.सरफराज़ अहमद प्रतिनिधि जफराबाद नगर पंचायत ,फिरोज अहमद नगर पंचायत अध्यक्ष कचगांव, जावेद सिद्दीकी, फखरे आलम, शाहनवाज आलम, अनवार अहमद, शहजाद आलम,मड़ियाहूं, से, रियाजुल हक, शब्बीर हैदर अम्मार, उत्तरशक्ति न्यूज के उप सम्पादक इम्तियाज अहमद,मन्नू , इरशाद मंसूरी, जफर अहमद,डॉ. हस्सान, सदर सांसद प्रतिनिधि मनोज मौर्य, अधिवक्ता एस ए अंसारी, आदि लोग उपस्थित रहें।







