Take a fresh look at your lifestyle.

अलफारूक पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह सम्पन्न ,बसंत कुमार मिश्रा लगातार तीसरी बार बने बेस्ट टीचर-

0 103

 

अलफारूक पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह सम्पन्न 

 बसंत कुमार मिश्रा लगातार तीसरी बार बने बेस्ट टीचर-

सुईथाकलां,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )।कादीपुर क्षेत्र स्थित अलफारूक पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 10 के छात्रों द्वारा रिबन व केक काटकर की गई।

इस अवसर पर जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। विदाई गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। विद्यालय की छात्राएं हुरैना व काशिश की टीम ने भावपूर्ण विदाई गीत प्रस्तुत किया। वहीं सुमैया, रोजी, अनन्या, अदिति, श्रेया एवं रिया ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कक्षा 10 की छात्रा रिया मिश्रा को बेस्ट अटेंडेंस, तरन्नुम को बेस्ट डिसिप्लिन, शालिनी को बेस्ट एक्टिविटी तथा रिया मिश्रा व अक्षांश वर्मा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के सहायक अध्यापक बसंत कुमार मिश्रा लगातार तीसरी बार बेस्ट टीचर चुने गए। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वसीम अहमद खान ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया तथा भूरी-भूरी प्रशंसा की।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा में बेहतर सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को पूरे वर्ष की शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति के साथ विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर साधना सिंह, सुधीर कुमार सिंह, माला सिंह, अमृता यादव, सुषमा, सबीहा खान, जेबा खान, माहेरा खान, मिस्बा खान, मरियम खान, शफाक खान, रफिया खान, पवन कुमार, शुशीला सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय परिवार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow