
खेतासराय पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास की घटना करने वाले दो आरोपीगण को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार
खेतासराय पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास की घटना करने वाले दो आरोपीगण को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार
जौनपुर ( उत्तरशक्ति)। थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास की घटना कारित करने वाले 02 आरोपीगण को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार। कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर, आयुष श्रीवास्तव के निर्दशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज, अजित सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक-09.02.2026 को वादी मुकदमा नूर मोहम्मद पुत्र सहजाद खाँन निवासी ग्राम डोभी न0पं0 खेतासराय जिला जौनपुर ने लिखित सूचना दिया गया पुरानी रंजीश को लेकर आरोपीगण, इस्तेयाक पुत्र अज्ञात ,फैसल पुत्र इस्तियाक ,अबुरैरा पुत्र इस्तियाक ,सैफ पुत्र नियाज निवासीगण डोभी न0पं0 खेतासराय थाना खेतासराय जिला जौनपुर द्वारा मेरे लडके सुल्तान को गाली गलौज करते हुये जान से मारने की नियत से लाठी डण्डा तथा सरिया से मारे पीटे तथा जान से मारने की धमकी दिये जिससे वहा के लोग भागने लगे तथा लोगो में अफरा तफरी मच गयी उपरोक्त सूचना के आधार पर स्थानीय पर मु0अ0सं0 23/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस व 7 सीएलए, मुखबीरी सूचना के आधार पर रेलवे क्रासिंग डोभी से समय करीब 11.45 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही ।








