Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:सीटेट परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह परीक्षा दे रही छात्रा पकड़ी गई, मुकदमा दर्ज

0 54

 

जौनपुर:सीटेट परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह परीक्षा दे रही छात्रा पकड़ी गई, मुकदमा दर्ज

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। थाना जफराबाद क्षेत्रान्तर्गत प्रकाश ग्लोबल स्कूल जगदीशपुर में C-TET की प्रथम पाली परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रही 01 महिला को बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर पकड़ा गया। थानाध्यक्ष जफराबाद के नेतृत्व में थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रथम पाली में प्रकाश ग्लोबल स्कूल जगदीशपुर जौनपुर में वन्दना कुमारी पुत्री राजमणि ग्राम काशीपुर, पोस्ट मोलनापुर (अमरगढ़), जिला प्रतापगढ़ (उ0प्र0) द्वारा कु0 नीलम यादव पुत्री संतलाल, ग्राम घनश्यामपुर जिला जौनपुर के स्थान पर पेपर दे रही थी। जिसके सम्बन्ध में बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर कॉलेज प्रशासन द्वारा पकड़ा गया, इस सम्बंध में थाना स्थानीय पर वन्दना कुमारी व  कु0 नीलम यादव उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-27/2026 धारा- 319(2), 318(4), 336(2), 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस व लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 की धारा 10 पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण—

1.वन्दना कुमारी पुत्री  राजमणि ग्राम काशीपुर, पोस्ट मोलनापुर (अमरगढ़), जिला प्रतापगढ़ (उ0प्र0)।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1.उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ल, थानाध्यक्ष जफराबाद जौनपुर

2.उ0नि0 मुख्तार राम, थाना जफराबाद जौनपुर ।

3.म0का0 दिपिका, थाना जफराबाद जौनपुर ।

4.म0का0 सीमा गुप्ता, थाना जफराबाद जौनपुर ।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow