
एपीसीआर ने 2025 कथित बरेली हिंसा मामले में आरोपी मोहम्मद नदीम खान और नाज़िम रज़ा खान के लिए ज़मानत हासिल की
जौनपुर ( उत्तरशक्ति)। लखनऊ एपीसीआर ने 2025 कथित बरेली हिंसा मामले में आरोपी मोहम्मद नदीम खान और नाज़िम रज़ा खान के लिए ज़मानत हासिल की। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने थाना बारादरी, जनपद बरेली में दर्ज केस क्राइम संख्या 1146/2025 में उन्हें ज़मानत प्रदान की है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत आरोप तय किए गए थे, जिनमें धारा 190, 191(2), 191(3), 124(2), 121, 125, 352, 351(3), 109, 299, 223, 61(2) बी.एन.एस. तथा आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, 1932 की धारा 7 शामिल हैं।
1. मुकदमा शीर्षक : मोहम्मद नदीम खान बनाम उत्तर प्रदेश राज्य
मुकदमा संख्या : 2471/2026
2. मुकदमा शीर्षक : नाज़िम रज़ा खान बनाम उत्तर प्रदेश राज्य
मुकदमा संख्या : 2385/2026
इस मामले में एपीसीआर की ओर से एडवोकेट इरशाद अहमद और उमर खालिद उपस्थित हुए। APCR हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत हैं।








