
जौनपुर: शादी की तैयारी के बीच युवक पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती
जौनपुर: शादी की तैयारी के बीच युवक पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में रविवार की शाम एक युवक पर फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। घायल दीपक सोनकर को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, दीपक सोनकर और आरोपियों के बीच मामूली विवाद हुआ था। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि घर में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच जगदीशपुर गांव निवासी आनंद सिंह, वीरू विश्वकर्मा और शिवांश सिंह वहां पहुंचे और विवाद के दौरान फायरिंग की। इस दौरान दीपक सोनकर के पैर में गोली लगी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है और पुलिस पूरे इलाके में सुराग जुटा रही है।






