
जौनपुर:इनोवा और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत से 15 वर्षीय बालक की मृत्यु,
एमएमजौनपुर:इनोवा और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत से 15 वर्षीय बालक की मृत्यु,
एक दर्जन से अधिक लोग घायल, तीन की हालत गंभीर किया गया रेफर
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। बदलापुर थाना क्षेत्र के पूरामुकुंद मोड पर शुक्रवार की भोर में लगभग 3:30 बजे इनोवा कार रोड डिवाइडर तोड़कर ट्रैक्टर में भीड़ गई जिसमें सुजानगंज से वैवाहिक कार्यक्रम से बाजा बजाकर बैंड पार्टी के लोग अपने गंतव्य को आ रहे थे। जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिससे ट्राली में सवार सक्षम गौतम 15 साल की मौके पर मौत हो गई। वही इनोवा में सवार मनीष सीतापुर, संतोष लखनऊ,आशुतोष तिवारी गोंडा, रहमत अंबेडकर नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुन कर स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने फोन कर डायल 108 एंबुलेंस बुलवाया सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर बेहतर उपचार के लिए तीन गंभीर लोगों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बदलापुर पुलिस ने इनोवा और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। सक्षम की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






