
जौनपुर:डीसीएम व ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत दो गम्भीर रूप से घायल
जौनपुर:डीसीएम व ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत दो गम्भीर रूप से घायल
दानिश सिद्दीकी ,संवाददाता बक्शा जौनपुर
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। बक्शा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। यह दुर्घटना शिवगुलामगंज चपरामऊ गांव के पास लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे एन एच पर सुबह करीब आठ बजे हुई। हादसे में ट्रैक्टर चालक रमेश अगरीया और उस पर सवार मजदूर सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बक्शा थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी नौपेड़वां भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने डीसीएम,जी जे 01 एल टी 6582,
और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। डीसीएम चालक सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली बदलापुर से जौनपुर की ओर ईंट लेकर जा रही थी। डीसीएम
,जी जे 01 एल टी 6582 भी उसी दिशा में जौनपुर की तरफ जा रहा था। चपरामऊ गांव के पास डीसीएम चालक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में मुड़ गया और ट्रॉली पर लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं।
दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों और लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात बाधित हुआ। बक्शा पुलिस के हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार और सत्येंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया और जाम को खुलवाया। डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
घायल ट्रैक्टर चालक रमेश अगरीया और मजदूर सहदेव, दोनों एमपी एट उद्योग मुरादपुर कोटिला, बदलापुर के भट्टे पर काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली MP मार्का ईंट उद्योग मुरादपुर कोटिला, बदलापुर से ईंट लेकर जौनपुर जा रही थी। इसी बीच यह घटना घटी है डीसीएम चालक सुरक्षित है अन्य दोनों घायलों का इलाज सीएचसी नौपेड़वां में चल रहे हैं। पुलिस की कार्यवाही जारी है।






