Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:बक्शा में कार-बाइक टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

0 139

जौनपुर:बक्शा में कार-बाइक टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

दानिश सिद्दीकी संवाददाता बक्शा जौनपुर 

बक्शा, जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। स्थानीय थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे एन एच 731 पर सवंसा गांव के पास सोमवार सुबह 10:30 बजे एक कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी नौपेड़वां भेजा गया। जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र स्थित महुली गांव निवासी सूरज विश्वकर्मा (पुत्र शिवबली विश्वकर्मा) और विकास सिंह (पुत्र बृज बहादुर सिंह) के रूप में हुई है। वे सोमवार सुबह दवा लेने और अन्य कार्य से जौनपुर शहर जा रहे थे। जैसे ही वे बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा गांव के पास नेशनल हाईवे एन एच 731 पर पहुंचे, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों ने बताया कि कार का नंबर यू पी 62 बी एल 1555 था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को 108 एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिली है और घायलों का इलाज सीएचसी नौपेड़वां में चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow