
जौनपुर:ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव के निधन पर उनके आवास पहुंचे।
जौनपुर:ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव के निधन पर उनके आवास पहुंचे।
विधान परिषद सदस्य के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव।
दानिश सिद्दीकी संवाददाता बक्शा जौनपुर
बक्शा,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। बक्शा के ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव शोक व्यक्त करने उनके पैतृक आवास पहुंचे।
लाल बिहारी यादव ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और मनोज यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने उनके बड़े भाई महेंद्र कुमार यादव और परिजनों से काफी देर बातचीत की और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि मनोज यादव का असमय जाना समाज और पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
क्षेत्र के लोकप्रिय नेता थे मनोज यादव
गौरतलब है कि मनोज यादव निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे और अपनी मिलनसार छवि के लिए पूरे जौनपुर क्षेत्र में जाने जाते थे। मनोज यादव हमेशा गरीबों और वंचितों की सेवा के लिए समर्पित रहे। उनका व्यक्तित्व बेहद सरल और सहज था, जिसकी कमी हमेशा रहेगी ।शोक सभा के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी के कई कार्यकर्ता और परवेज, पंकज यादव, ब्रजभूषण यादव, फिरोज , कैलाश आदि लोग मौजूद रहे।




