Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:मारपीट होने के बाद युवक ने किया धारदार हथियार से हमला

0 201

 

जौनपुर:मारपीट होने के बाद युवक ने किया धारदार हथियार से हमला

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। केराकत कोतवाली क्षेत्र में मारपीट होने के बाद युवक ने मौका देखकर कुछ समय पश्चात धारदार हथियार से हमला कर एक पड़ोसी युवक को किया घायल । जिसका उपचार वाराणसी में अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के घुरहूपुर गांव निवासी रजनीश सरोज उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र विजय सरोज का गुरुवार सुबह पड़ोसी अंश सिंह नामक युवक से विवाद होने के बाद मारपीट हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव और समझा बूझकर लोगों ने दोनों को हटा दिया था। लेकिन अंश सिंह मामले को लेकर रजनीश सरोज के फिराक में इधर-उधर टहल रहा था तभी शाम तीसरे पहर रजनीश घर से लगभग 50 मीटर दूर पर खड़ा हुआ था। तभी आरोप है कि अंश सिंह धारदार से उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। परिजन उसे तुरंत 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी के सहयोग से उसे सीएचसी ले गए यहां पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।यहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देखकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow