जौनपुर:समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष सत्यम यादव उर्फ सत्या ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्षेत्र में चुनावी पारा हुआ गर्म
जौनपुर:समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष सत्यम यादव उर्फ सत्या ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्षेत्र में चुनावी पारा हुआ गर्म
शुभम कुमार यादव संवाददाता गौराबादशाहपुर
गौराबादशाहपुर,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघंद्रा के रहने वाले समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष सत्यम यादव उर्फ सत्या ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर, आने वाले पंचायती चुनाव के मुद्दों पर बात की, सूत्रों द्वारा पता चला हैं ,की सत्यम यादव धर्मापुर के वार्ड नं.71 से जिला पंचायत के चुनाव के लिए मैदान में उतरने वाले हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सत्यम को आशीर्वाद दिया कि जाओ अगली बार चुनाव जीत कर आना। इसमें सत्यम के पिता राजपति यादव का व क्षेत्र वासियों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।