Take a fresh look at your lifestyle.

शाहगंज:समाज की तरक्की में अहम भूमिका निभाएंगे अजीत प्रजापति : मौलश्री चित्रवंशी

0 103

 

शाहगंज:समाज की तरक्की में अहम भूमिका निभाएंगे अजीत प्रजापति : मौलश्री चित्रवंशी

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की टीम ने नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत व सम्मान

शाहगंज,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। निष्ठा, परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा का फल एक न एक दिन अवश्य मिलता है। इसी का प्रत्यक्ष उदाहरण विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा अजीत प्रजापति को जौनपुर जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जाना है। यह नियुक्ति उनके दशकों के संगठनात्मक समर्पण और समाजसेवा का प्रमाण है। बुधवार की सुबह नगर स्थित सुशीला देवी मेमोरियल हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मौलश्री चित्रवंशी एवं डॉ. प्रेमचंद चित्रवंशी अपने सहयोगियों और शुभचिंतकों के साथ क्षेत्र के अढ़नपुर स्थित नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक के शाहगंज संवाददाता विशाल सोनी से बातचीत में डॉ. मौलश्री चित्रवंशी ने कहा कि अजीत प्रजापति वर्षों से पार्टी और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें मिली यह बड़ी जिम्मेदारी निश्चित ही समाज के पिछड़े, गरीब, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज़ बनेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास और प्रगति में उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा।

वहीं स्वागत से अभिभूत भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि समाज और क्षेत्र की तरक्की तथा आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर सुरेश धुरिया, अशोक राजभर, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, मोनू पंडित, अनिल प्रजापति, अशोक बिंद, बृजेश कुमार गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow