
जौनपुर में किसी बात से नाराज युवक ने लगाई फांसी मौत
जौनपुर में किसी बात से नाराज युवक ने लगाई फांसी मौत
जौनपुर ( उत्तरशक्ति)। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के खुरचनपुर निवासी राजेश कुमार बिन्द का 26 वर्षी पुत्र सूर्यभान बिन्द मंगलवार की बीती रात किसी बात से नाराज होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्यभान प्रकाश 26 वर्ष पुत्र राजेश कुमार मंगलवार की रात लगभग 10:00 बजे उसे खाना खाने के लिए घर वालों ने बुलाया तो उसने आवाज नहीं दिया और दरवाजा नहीं खोला खिड़की से घर वालों ने देखा कि वह रोशनदान में गमछा के सहारे झूल रहा है आनंन फानन में घर वालों ने दरवाजा तोड़ा शव को नीचे उतारकर अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया तुरंत इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया वही आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।लड़के के मरने का कारण पता नहीं चल पाया है।







