
जौनपुर:मनबढ़ ने किया बुजुर्ग पर जान लेवा हमला हालात गंभीर
जौनपुर:मनबढ़ ने किया बुजुर्ग पर जानलेवा हमला हालात गंभीर
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मूरादगज में दबंगों ने घर जा रहें व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर मरणासन्न कर दिया। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मुरादगंज निवासी रईस उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र वकील शुक्रवार रात्रि लगभग 10:00 बजे अपने घर जा रहे थे। उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर छ: और सात की संख्या में दबंगो ने उसके सिर पर गंभीर वार किया। सर के अलावा शरीर पर भी कई स्थान पर हमला कर घायल कर दिया है। गंभीर चोट लगने के कारण रईस सड़क पर गिरकर तड़प रहा था। उसी समय इस घटना की जानकारी घायल के परिजनों को मिल गई। परिवार के लोग भागे-भागे हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। हालत गंभीर देखकर परिवार के लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल ले आए। घटना की जानकारी जब थाने पर जाकर पुलिस को दी गई तो पुलिस ने भी ठंडी का हवाला देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सुबह बुला लिया। पुलिस के इस रवैया के कारण घायल का चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हो सका और ना ही उसकी रिपोर्ट दर्ज हुई। जनपद में लगातार बढ़ रहे अपराध शायद इसी कारण से बढ़ रहे हैं कि पुलिस अपने दायित्व का पालन करने में टाल मटोल करती है जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।






