Take a fresh look at your lifestyle.

शाहगंज:कंबल वितरण के बाद अग्निकांड पीड़ित व्यापारी से मिले व्यापारी नेता , हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

0 84

शाहगंज:कंबल वितरण के बाद अग्निकांड पीड़ित व्यापारी से मिले व्यापारी नेता , हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
चंदन जयसवाल (शाहगंज नगर संवाददाता)

शाहगंज जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा रविवार को आयोजित निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम के उपरांत कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने नगर के डाकखाना तिराहा स्थित आयुष इलेक्ट्रॉनिक में हुई भीषण आग की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। अतिथियों ने पीड़ित दुकानदार रजनीकांत सेठ से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, जेसीआई इंडिया ज़ोन–3 के पूर्व मंडलाध्यक्ष राधे रमण जायसवाल सहित अन्य व्यापारियों व सामाजिक प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस कठिन समय में व्यापार मंडल व सामाजिक संस्थाएं पीड़ित के साथ खड़ी हैं और आर्थिक व प्रशासनिक सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

व्यापारियों ने आश्वस्त किया कि वे इस घटना को लेकर सक्षम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मुख्यमंत्री स्तर तक बात कर शाहगंज में फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग को प्रमुखता से उठाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके। साथ ही आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए शासन-प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी में अर्पित जायसवाल ,नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल,दिवाकर मिश्रा, सौरभ ,सेठ दीपक जायसवाल, धीरज जायसवाल आदि पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।

चित्र परिचय: आयुष इलेक्ट्रॉनिक अग्निकांड के पीड़ित दुकानदार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते जेसीआई शाहगंज सिटी व उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow