
जौनपुर:मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म : डॉ उमेश चंद्र तिवारी
जौनपुर:मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म : डॉ उमेश चंद्र तिवारी
श्रीमती कलावती देवी सेवा संस्थान ने 300 जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण
श्रीमती कलावती देवी सेवा संस्थान डीह असरफाबाद के सौजन्य से कंबल वितरण समारोह का आयोजन
सुईथाकला,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। विकासखंड क्षेत्र के श्रीमती कलावती देवी सेवा संस्थान डीह असरफाबाद के सौजन्य से बृहस्पतिवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी रहे। मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया। इस अवसर पर 300 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। डॉ उमेश चंद्र तिवारी ने संस्था द्वारा किए जा रहे परोपकार के कार्य को सराहा। कहा कि असहाय, गरीब और जरूरतमंदों की सेवा दुनिया का सबसे पुनीत कार्य है।
उन्होंने बताया कि दीन-दुखी और गरीब इंसान इस धरती पर ईश्वर के ही साक्षात रूप हैं। परहित मनुष्य का दिव्य गुण है। इसके अभाव में मानव जीवन अधूरा है। कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। आभार उमेश चंद्र अग्रहरी एवं रमेश चंद्र अग्रहरी ने व्यक्त किया। संचालन दयाराम एवं रोशन लाल ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रवेश चंद्र अग्रहरी, राकेश चंद्र अग्रहरी, घनश्याम अग्रहरि, कमल पांडेय, मुस्ताक अहमद, रियाज अहमद, रोहित अग्रहरि, विजय अग्रहरी, संतोष अग्रहरि, आलोक अग्रहरि, रोहित गुप्ता एवं अनुज अग्रहरि समेत क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।







