
जौनपुर: फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीकी सह-संपादक,उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक,जौनपुर ( उत्तर प्रदेश )
रियाजुल हक़ ब्यूरो
जौनपुर: फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव,घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
जौनपुर(उत्तरशक्ति)।सिकरारा थाना क्षेत्र के बढ़ौना नोनियान बस्ती में एक विवाहिता प्रियंका चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताते है कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय प्रियंका के पति शशिकांत चौहान पिछले एक सप्ताह से ससुराल में मजदूरी कर रहे थे। प्रियंका अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर थी। सुबह 8:30 बजे उन्होंने अपनी जेठानी की बेटी आंचल को सब्जी बनाने के लिए दी और खुद करकट निर्मित कमरे में चली गईं। जब आंचल सब्जी बनाने का तरीका पूछने कमरे में गई।तो उसने प्रियंका को फांसी पर लटका देखा। आंचल की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदारी में गए परिवार के सदस्य और उसके मायके से लोग आये।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जांच में कुछ संदिग्ध तथ्य सामने आए हैं। मृतका के हाथ लाल कपड़े से बंधे मिले। पास में एक गड्डा खोदा गया था, जिसमें उनका एक पैर था और वहीं एक फावड़ा भी पड़ा मिला।