Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:शाहगंज व खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़

0 108
डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीकी सह-संपादक,उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक,जौनपुर ( उत्तर प्रदेश )
रियाजुल हक़ ब्यूरो

जौनपुर:शाहगंज व खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़
शाहगंज अन्तर्गत निजामपुर में ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट करने वाले सभी 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
शाहगंज,जौनपुर (उत्तरशक्ति)।शाहगंज व खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में दो को लगी गोली, घायल अवस्था में भेजा गया अस्पताल, आरोपियों के कब्जे से 04 तमंचा .315 बोर, 06 खोखा कारतूस.315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस. 315 बोर, लूट का लैपटॉप व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद।दिनांक- 06.06.2025 को थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत निजमापुर में अरबाब टूर एंड ट्रेवल्स /ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मो0 सऊद पुत्र मो0 तौफीक निवासी कौड़ियां थाना शाहगंज जौनपुर प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान पर दुकान खोलकर साफ सफाई कर रहे थे कि अचानक अज्ञात आरोपीगण उन्हें असलहा के साथ डरा धमका कर उन्हें गोली मारते हुए उनके दूकान से लैपटॉप लेकर चले गए थे। जिसके सम्बन्ध में आवेदक मो0 सऊद पुत्र मो0 तौफीक निवासी कौड़ियां थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के लिखित तहरीर के आधार पर 04 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 193/2025 धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता 2023 का मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर, द्वारा इस दुस्साहसिक घटना में सम्मलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये एवं टीमों का गठन कर लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा आज कार्यवाही करते हुए घटना से सम्बन्धित सभी 06 आरोपियों को नायरा पेट्रोल पंप से आगे खुटहन रोड़ पर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान 02 आरोपियों को गोली लगी है।जिन्हें घायल अवस्था में इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घायल/गिरफ्तार आरोपियों का नाम पता 
1.रोबिन कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी मिलौली थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ। (घायल)2.राजमन कुमार उर्फ राज पुत्र सतिराम निवासी मीरपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ। (घायल)
3.शिवांग सिंह पुत्र धर्मराज निवासी दडवां थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ। 4.शिवम सिंह पुत्र अम्बेश कुमार सिंह निवासी जानकीपुरम थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ।
5.राजन कुमार उर्फ राज पुत्र बृजेश गौतम निवासी हरईया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ।6.रिंकू कुमार उर्फ प्रिंस पुत्र स्व0 लल्लन राम निवासी हरईया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ।
आपराधिक इतिहास,1.मु0अ0स0-0193/2025 धारा-310(2),317(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना शाहगंज जौनपुर। 2.मु0अ0स0-208/2025 धारा-109(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर।
Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow