
जौनपुर:बक्सा पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या में वाछित आरोपियों को किया गिरफ्तार।
डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीकी सह-संपादक,उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक,जौनपुर ( उत्तर प्रदेश )
रियाजुल हक़ ब्यूरो
जौनपुर:बक्सा पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या में वाछित आरोपियों को किया गिरफ्तार।
जौनपुर (उत्तरशक्ति)।थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या में वाछित आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ।अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बक्सा पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में उ.नि. अटल बिहारी मिश्र मय हमराही के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.- 155/2025 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डी.पी. एक्ट थाना बक्शा जौनपुर के वांछित आरोपी 1.विकास प्रजापति पुत्र रामचरित्तर प्रजापति निवासी ग्राम डीहजहनियां थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष व आरोपी 2. प्रेमा देवी उर्फ कुन्ती पत्नी रामचरित्तर प्रजापति निवासी ग्राम डीहजहनियां थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र करीब 50 वर्ष को ग्राम डीहजहनियां से आज दिनांक 08.05.2025 को समय 08.30 बजे गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।