
जौनपुर: सुजानगंज क्षेत्र में महिला समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप,
डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीकी सह-संपादक,उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक,जौनपुर ( उत्तर प्रदेश )
रियाजुल हक़ ब्यूरो
जौनपुर: सुजानगंज क्षेत्र में महिला समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप,
जौनपुर(उत्तरशक्ति)।जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र में एक ही दिन आत्महत्या की दो दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। दो अलग स्थानों पर एक महिला समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पहली घटना थाना क्षेत्र के इटहा गांव की है।जहां रविवार सुबह करीब 8 बजे 40 वर्षीय संगीता देवी पत्नी मानिक चंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन तत्काल उन्हें चिकित्सालय ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि संगीता ने जहरीला पदार्थ खाया था। इलाज शुरू होने के महज 10 मिनट बाद ही संगीता देवी ने दम तोड़ दिया।
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के पटूहवा बेलापार गांव की है। यहां मटरू पाल का 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार पाल ने सुबह करीब 9 बजे अज्ञात कारणों से कीटनाशक दवा खा ली। मनीष को अचेत अवस्था में परिजन तत्काल सुजानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इन दो दर्दनाक घटनाओं से पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और दुख देखा जा रहा है।