Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:गुरैनी में पुलिस सहायता केन्द्र से कानून व्यवस्था होगी सुनिश्चित

0 296
डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीकी सह-संपादक,उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक,जौनपुर ( उत्तर प्रदेश )
रियाजुल हक़ ब्यूरो जौनपुर

जौनपुर:गुरैनी में पुलिस सहायता केन्द्र से कानून व्यवस्था होगी सुनिश्चित

खेतासराय,जौनपुर(उत्तरशक्ति)।पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय के नेतृत्व में क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु एक महत्त्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य आरक्षी नफीस अहमद सिद्दीकी एवं आरक्षी अंकुश सिंह के अथक परिश्रम से गुरैनी में एक अत्याधुनिक पुलिस सहायता केन्द्र का निर्माण कार्य प्रगति पर है।यह पुलिस बूथ न केवल स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि क्षेत्र में पुलिस की सतत उपस्थिति से अपराध नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाएगा। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही यह पहल जनसुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि यह पुलिस बूथ क्षेत्र में त्वरित पुलिस सहायता पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा। गौरतलब है कि आने वाले दिनों में इस बूथ को पूर्ण रूप से सुसज्जित कर जनसेवा हेतु समर्पित कर दिया जाएगा।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow