Take a fresh look at your lifestyle.

वाराणसी,स्कार्पियो ने दो लोगों को कुचला, एक की माैत, दूसरे की हालत गंभीर; परिजनों में मचा कोहराम!

0 56

डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीक़ी सह-सम्पादक जौनपुर, लखनऊ(उत्तर प्रदेश)
रियाजुल हक ज़िला क्राइम रिपोर्टर 

स्कार्पियो ने दो लोगों को कुचला, एक की माैत, दूसरे की हालत गंभीर; परिजनों में मचा कोहराम

वाराणसी(उत्तरशक्ति)।चौबेपुर क्षेत्र के धौरहरा गांव से वाराणसी जा रहे बाइक सवार दो लोगों का स्कार्पियो ने सामने से जोरदार धक्का मार दिया। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां एक घायल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, धौरहरा गांव निवासी राजूराम (35) के साथ रामाश्रय (55) निवासी धौरहरा बाइक से वाराणसी शहर जा रहे थे।

क्षेत्र के मठिया मोड़ के पास लगभग डेढ़ बजे सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने सामने से धक्का मार भाग निकला। एम्बुलेंस से दोनों को पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने रामाश्रय को मृत घोषित कर दिया।

घायल राजू राम का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी लालमती का बुरा हाल है। रामाश्रय को तीन लड़के व तीन लड़कियां हैं। लड़के मजदूरी करते हैं हैं। दो लड़कियों की शादी हो चुकी है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow