Take a fresh look at your lifestyle.

छठ माई के गीत से गूंजा घाट स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि

0 184

 

 


छठ माई के गीत से गूंजा घाट
स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर,(उत्तरशक्ति)।लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर गुरुवार शाम को भोजपुरी विकास मंच व छठ पूजा आयोजन समिति की ओर से भामाशाह नमामि गंगे गोमती घाट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात शास्त्रीय गायिका विदुषी वर्मा के गीतों से देर रात तक गोमती घाट गूंजता रहा। प्रसिद्ध देवी गीत गायक आशीष पाठक अमृत, अवधेश पाठक, अभिषेक मयंक, दीपक पाठक देव, विवेक  मिश्रा वरदान, चिंटू सरगम, गुलाब राही, गायिका कुसुम लता सोनकर, सविता पाठक ने एक से एक गीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर फ्रेंड डांस ग्रुप के सलमान खान की टीम ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर क्षितिज शर्मा, प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या व समाजसेवी अनुराग सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। छठ महोत्सव के पूर्व स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि भी दी गई। सभी कलाकारों को भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दूसरा छठ महोत्सव का कार्यक्रम सफल रहा और आने वाले समय में इससे भी भव्य कार्यक्रम का अयोजन किया जाएग। इस अवसर पर डॉ रामसूरत मौर्या, जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु, पप्पू माली, भाजपा नेता अजय सिंह, सुधांशु सिंह, खुर्शीद अनवर खान, स्वर्ण व्यवसायी सूरज सोनी, समाजसेवी गौतम गुप्ता, समाजसेवी बबलू दुबे, पत्रकार दीपक सिंह, संजय अस्थाना, अमित निगम, मीडिया प्रभारी वन्देश सिंह और छठ पूजा समिति के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। आए हुए सभी आगंतुओं का स्वागत व आभार भोजपुरी विकास मंच के सचिव राजकुमार सिंह किया। संचालन अवनींद्र तिवारी व सलमान शेख ने संयुक्त रूप से किया।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow