
सिकरारा पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले 02 वांछित अभियुक्तो गिरफ्तार
सिकरारा पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले 02 वांछित अभियुक्तो गिरफ्तार

सिकरारा,जौनपुर,(उत्तरशक्ति)था ना सिकरारा पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले 02 वांछित अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता मय हमराही कर्मचारी के द्वारा आज दिनांक-29.10.2024 को मु0अ0सं0- 264/2024 धारा 109(1) बीएनएस थाना सिकरारा जनपद जौनपुर से सम्बन्धित हत्या का प्रयास करने वाले 02 वांछित अभियुक्तागणो को मुखबिर खास की सूचना पर भुआकला खपरहां से गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त गणो के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता- 1.रोशन सरोज पुत्र रामआसरे सरोज निवासी भुआंकला खपरहाँ थाना सिकरारा जनपद जौनपुर। 2.विकाश सरोज उर्फ विक्कू सरोज पुत्र रामआसरे सरोज निवासी भुआकला खपरहाँ थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।अपराधिक इतिहास – 1.264/2024 धारा 109(1) बीएनएस थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।

