Take a fresh look at your lifestyle.

शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूता की मौत मचा हड़कंप मौके पर पहुँचे विधायक रमेश

0 207

शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूता की मौत मचा हड़कंप
मौके पर पहुँचे विधायक रमेश

परिवार वालों ने लगाया चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

विशाल सोनी संवाददाता

शाहगंज,जौनपुर (उत्तरशक्ति)।शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार रात जमकर हंगामा हुआ।मामला डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत का था।परिजनों ने डिलीवरी कराने वाली महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया और शव को सीएचसी में रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे । मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने समझाया बुझाया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया । सीएचसी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.रफीक फारूकी ने बताया कि सीएमओ ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं । जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले के सीमावर्ती गांव बहिरापार निवासी रमाकांत यादव की पत्नी सुष्मिता की नॉर्मल डिलीवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को हुई ।

डिलीवरी के बाद प्रसूता को पीपीएच (पोस्टपार्टम हेमोरेज) के चलते भारी मात्रा में ब्लीडिंग शुरू हुई और उसकी हालत खराब होने लगी । डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । परिजनों का कहना है कि जब वो सुष्मिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सक ने बताया कि उसकी दो – ढाई घंटे पहले ही मौत हो चुकी है । प्रसूता के परिजन शव लेकर वापस शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शव को गेट पर रखकर हंगामा करने लगे । परिजनों का आरोप था कि इलाज करने वाली डॉ आकांक्षा सिंह की लापरवाही के चलते प्रसूता की जान गई।सूचना पर कोतवाली प्रभारी रोहित मिश्रा भी हमराहियों के साथ अस्पताल पहुंच गए । क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों की बात सुनी । उन्होंने परिजनों को जांच और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया । मामले में सीएचसी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रफीक फारूकी का कहना था कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद भारी ब्लीडिंग होने के चलते प्रसूता की जान गई ।उन्होंने कहा कि मरीज को समय रहते रेफर कर दिया गया था लेकिन जौनपुर ले जाने में हुई देरी के चलते प्रसूता की जान गई । उन्होंने बताया कि सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया गया है । सीएमओ ने निर्देश दिया है कि मामले की जांच की जाए और महिला डॉक्टर की लापरवाही सामने आए तो कार्रवाई भी की जाए
Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow