Take a fresh look at your lifestyle.

विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में छात्राओं के लिए भरपूर संभावनाएं : प्रो. वंदना सिंह

0 148

 

विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में छात्राओं के लिए भरपूर संभावनाएं : प्रो. वंदना सिंह


नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने विश्वविद्यालय में किया शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम

जौनपुर,(उत्तरशक्ति)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में 12वीं की छात्राओं के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए कुलपति प्रोफ़ेसर वंदना सिंह ने कहा कि लड़कियों के लिए विज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। विज्ञान के क्षेत्र में भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है। विज्ञान ज्योति कार्यक्रम विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में लड़कियों के लिए रुचि बढ़ाने में मददगार साबित होगा।शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश शर्मा ने कहा की विज्ञान के क्षेत्र में आधी आबादी के भागीदारी को बढ़ाने की आवश्यकता है। प्रो शर्मा ने डीएनए खोज तथा अन्य वैज्ञानिक खोजों में महिलाओं के योगदान पर चर्चा की। इस अवसर पर रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि लड़कियों का विज्ञान के क्षेत्र मे कई कारणों से प्रतिनिधित्व कम है। विज्ञान, तकनीकी और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं के भागीदारी को बढ़ाने की आवश्यकता है।शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत छात्राओं ने परिसर स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के भौतिक विभाग, रसायन विभाग, गणित विभाग, भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग, नैनो साइंस व रिन्यूएबल एनर्जी केंद्र का भ्रमण किया। इसके अलावा छात्राओं ने विज्ञान संकाय के जैव- प्रौद्योगिकी विभाग, सूक्ष्म जीव विभाग, पर्यावरण विभाग, जैव रसायन विभाग का भी भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विभिन्न विभागों के द्वारा किए जा रहे शोध गतिविधियों और उन विभागों की प्रयोगशालाओं और उपकरणों से छात्राओं को परिचित कराया गया।यह शैक्षणिक भ्रमण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा तथा शोध में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय विज्ञान ज्योति कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय, जौनपुर के नॉलेज पार्टनर के रूप में कार्य कर रहा है।भ्रमण की रूपरेखा विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ नितेश जायसवाल ने प्रस्तुत की। जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक बाल कृष्ण ने विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के बारे में बताया । कार्यक्रम का संचालन शोध छात्रा प्रिया सिंह ने किया । इस अवसर पर डॉ मनीष गुप्ता, साधना विश्वकर्मा, संजय वर्मा उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान विभागों में प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ.अजीत सिंह, डॉ दिनेश कुमार वर्मा, डॉ मिथिलेश यादव, डॉ नीरज अवस्थी, डॉ सुजीत, डॉ धीरेंद्र चौधरी ने विभागों में हो शोध एवं अनुसंधान गतिविधियों से छात्राओं का परिचय कराया। इस अवसर पर रसायन विभाग के शोध छात्र मुस्कान साहू, प्रियंका मौर्या, अवनीश कुमार तथा रोहित मौर्य ने छात्राओं को विभिन्न विभागों में भ्रमण कराने में मदद की

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow