
ग्रेट राज सर्कस का एंटरटेनमेंट का हैरतअंगेज करतब
ग्रेट राज सर्कस का एंटरटेनमेंट का हैरतअंगेज करतब

शिव कुमार प्रजापति
शाहगंज जौनपुर (उत्तरशक्ति) भागमभाग जिदंगी में सर्कस दिखाना और देखना लोगों को काफी पसंद आता है. सर्कस एक ऐसा मंच है, जहां देश-दुनिया के सभी कलाकार अपनी जान हथेली पर रखकर एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं, जो बच्चों से लेकर बूढ़े तक को हंसाने का काम करता है. ऐसे में शाहगंज के जौनपुर रोड पर बड़ा सर्कस लग चुका है। जहां आप अपने बच्चों और दोस्तों के साथ इसे देखने जा सकते हैं। ज्ञात हो कि जौनपुर रोड़ स्थित बहु रानी मैरिज लॉन में इन दोनों ग्रेट राज सर्कस का जोरदार प्रदर्शन चल रहा है। जिसमें आम जनमानस भरपूर मनोरंजन आनंद प्राप्त कर रहा है। ग्रेट राज सर्कस के मैनेजर वकील ने बताया कि वह पहले भी शाहगंज नगर में हाथी शेर भालू के साथ सर्कस लेकर आ चुके हैं। यह तीसरी बार वह शाहगंज में अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं। और आगामी वर्षों में सर्कस लगभग समाप्त हो जाएगा। लेकिन आज भी वह अपने आजीविका को सर्कस से ही जोड़कर देखते हैं।

