Take a fresh look at your lifestyle.

नवरात्रि पर भव्य झांकी महिषासुर का हुआ वध

0 209

बदलापुर।(जौनपुर)l प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्थान के द्वारा पिछले करीब बीस वर्षों से संचालिका ब्रह्मकुमारी आरती दीदी के द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष माता रानी की भव्य झांकी का आयोजन किया जाता है।जिसमें मां दुर्गा के सभी नौ रूपों का साक्षात दर्शन करवाते हुए प्रसाद का वितरण किया जाता है।
दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान नौ देवियों के दर्शन करने के लिए पहुंचे अतिथियों में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी तथा भाजपा नेता अखिल मिश्रा और समाजसेवी राजेश मिश्रा का संचालिका आरती दीदी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।भव्य झांकी के दौरान नौ देवियों का अभिनय करने वाली देवियों में मां दुर्गा के रूप में अनुष्का मलिक, लक्ष्मी माता के रूप में सान्या मिश्रा, मां सरस्वती के रूप में आंचल गुप्ता, वैष्णवी माता के रूप में वर्षा उपाध्याय, मां काली के रूप में तृषा उपाध्याय, संतोषी माता के रूप में
झलक निगम, गायत्री के रूप में भूमि मिश्रा, ब्रह्मचारिणी के रूप में आस्था, कार्तिकेय भगवान के रूप में हिमांशु गुप्ता, गणेश भगवान के रूप में मन निगम, महिषासुर के रूप में सूरजपाल, के अभिनय के माध्यम से द्वारा भक्तों को साक्षात दर्शन करवाया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ अशेष उपाध्याय के द्वारा किया गया।ब्रह्म कुमारी ईश्वरी संस्थान द्वारा आयोजित झांकी कार्यक्रम में डॉक्टर शिवफेर लाल, हरिश्चंद्र, जगदीश, रामफेर,सुनील,विकास, कपिल,डॉक्टर सविता पाठक

डॉ.अशोक मिश्रा होम्योपैथिक, अश्विनी, राम प्रसाद, बहन रानी,अंकित राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत प्रधानाध्यापिका डॉक्टर विभा शुक्ला,नोडल बालिका शिक्षा डॉक्टर यामिनी सिंह डॉ.अरविंद कुमार दुबे सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे। वही कार्यक्रम के दौरान आए हुए भक्तों के समक्ष देव तथा परी के द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया।
Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow