Take a fresh look at your lifestyle.

आजमगढ़ में पूर्व प्रधान की सोते समय गोली मारकर हत्या से सनसनी,

0 222
आजमगढ़(उत्तरशक्ति) जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान (60) की अज्ञात बदमाश ने रविवार की रात सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। घरवालों ने पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया। उन्होंने डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। आलमपुर गांव निवासी श्रीराम चौहान गांव के प्रधान रह चुके हैं। रविवार की रात वह परिवार के साथ भोजन कर घर के बरामदे में रोज की भांति सोए। रात में सोते समय अज्ञात हमलावर ने गोली मार कर हत्या कर दी। परिजनों को घटना की जानकारी रात में नहीं हो सकी। सोमवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो उनकी चारपाई के नीचे खून बिखरा हुआ देखा। पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। हत्या की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं जानकारी होने पर सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। श्रीराम चौहान चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow