Take a fresh look at your lifestyle.

जिलाधिकारी द्वारा न्यायालय तहसीलदार सदर का औचक निरीक्षण किया गया।

0 432

जिलाधिकारी द्वारा न्यायालय तहसीलदार सदर का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर(उत्तरशक्ति)जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा न्यायालय तहसीलदार सदर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने धारा 34 के पत्रावलियों का अवलोकन किया।जिसका मलिकान समय से न होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त मलिकान योग्य पत्रावलियों को आज ही दर्ज करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा तहसील में स्थित खतौनी कक्ष बंद पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार और तहसीलदार सदर को निर्देशित किया गया कि समय से खतौनी कक्ष तथा तहसील के समस्त कार्यालय खुलने चाहिए जिससे आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करने पड़े।
उन्होंने निर्देश दिया कि तहसील के साथ ही खतौनी कक्ष की साफ-सफाई तथा फरियादियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान खतौनी लेने आए मनोज कुमार और सोमारी देवी से जिलाधिकारी ने वार्ता की और उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त व्यक्तियों का खतौनी समय से उपलब्ध कराया जाये।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार,नाजिर कलेक्ट्रेट सहित तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow