
जौनपुर दीवानी बार के चुनाव में सुबाष चन्द यादव अध्यक्ष, रणविजय यादव चुने गए मंत्री,
जौनपुर दीवानी बार के चुनाव में सुबाष चन्द यादव अध्यक्ष, रणविजय यादव चुने गए मंत्री,
जौनपुर(उत्तरशक्ति)दीवानी न्यायालय बार के चुनाव में सुबाष चन्द यादव अपने निकटतम प्रत्याशी अवधेश सिंह को पराजित करते हुए चार सौ मतो से विजय प्राप्त कर लिया है। जब कि मंत्री पद पर रणविजय यादव को जीत मिली है।
खबर है कि सुबह से मतदान के अन्तिम समय तक 3074 मतो में कुल 2442 वोट पड़े थे इसमे अध्यक्ष पद के लिए सुबाष यादव को 1026 मत मिला था जबकि दूसरे स्थान पर रहे अवधेश सिंह को लगभग साढ़े छह सौ के आसपास मत मिला, रमेश चन्द्र उपाध्याय तीसरे स्थान पर रहे।
इस तरह चार सौ मतो की लीड लेते हुए सुबाष चन्द यादव दीवानी बार के अगले अध्यक्ष चुन लिए गये है।
मंत्री पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन लडाई सीधा मनीष सिंह और रणविजय यादव के बीच रही, रणविजय ने मनीष को पटखनी देते हुए मंत्री पद के लिए चुन लिए गये है।