
हर घर तिरंगा यात्रा देश का गौरव: चिंताहरण शर्मा
हर घर तिरंगा यात्रा देश का गौरव: चिंताहरण शर्मा
शाहगंज जौनपुर( उत्तरशक्ति) हर घर तिरंगा यात्रा के संदर्भ में भाजपा शाहगंज मंडल की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष श्री चिंताहरण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।जिसमें मुख्य वक्ता आदरणीय श्री बेंचन पाण्डेय ने दिशानिर्देश दिया।इस बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश चौरसिया जी,मनोज पाण्डेय जी,भुवनेश्वर मोदनवाल जी,समेत तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहें। पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सर्वेश चौरसिया ने कहा कि तिरंगा हमारा गौरव है हर घर पर लहरें यह गर्व की बात है।वही पिछड़ा मोर्चा के शाहगंज अध्यक्ष ओम चौरसिया ने कहा कि हम सब मिलकर हर घर तिरंगा लहरे, इसलिए तिरंगा यात्रा में हम सब बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।उक्त अवसर पर महफूज अहमद धीरज पाटिल वेद प्रकाश मुस्तकीम अहमद सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त तिरंगा यात्रा के सफल बनाने हेतु आजमगढ़ रोड स्थित एक पैलेस में बैठक आहूत की गई थी।