Take a fresh look at your lifestyle.

ग्राम प्रधान की दबंगई आई सामने साथियों संग मिल खुद गिराया एक पीड़ित महिला का घर

0 136

ग्राम प्रधान की दबंगई आई सामने साथियों संग मिल खुद गिराया एक पीड़ित महिला का घर

रियाजुलहक़ ख़ान


सुजानगंज,जौनपुर(उत्तरशक्ति)स्थानीय क्षेत्र के साधीकला गांव पोस्ट सरायभोगी तहसील मछली शहर में एक महिला सरोजा देवी पत्नी प्रेमचंद ने अपने ग्राम प्रधान सुभाष मौर्य पर दीवार गिराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में मुकदमा चल रहा है।

शुक्रवार को सरोजा देवी ने थाने में तहरीर दी कि प्रधान एवं उनके परिजन मेरे पुश्तैनी पुराने कच्चे मकान की दीवार गिरा दिए इस मकान में आधे में सरोजा देवी रहती है और आधा मकान खाली पड़ा है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम प्रधान समेत पांच लोगो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वही एक वायरल वीडियो में ग्राम प्रधान और उसके साथ कुछ महिलाएं और युवक कच्चे मकान को गिराते हुए नज़र आ रहे है।महिला अपने छोटे छोटे बच्चो के साथ गांव में अकेले रहती है।महिला का पति प्रदेश में रोजी रोटी की तलाश में गया हुआ है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow