
पीआरबी व होमगार्ड के साथ अभद्रता व मारपीट करने वाला 01 नामजद को किया गया गिरफ्तार।
पीआरबी व होमगार्ड के साथ अभद्रता व मारपीट करने वाला 01 नामजद को किया गया गिरफ्तार।
शाहगंज जौनपुर(उत्तरशक्ति)थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा पीआरबी व होमगार्ड के साथ अभद्रता व मारपीट करने वाला 01 नामजद वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।डा0अजय पाल पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे।अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार जनपद जौनपुर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0 232/2024 धारा 221,121,121(2),132,351(3),352,195 भारतीय न्याय संहिता 2023 में नामजद अभियुक्त अमर उर्फ छोटू पुत्र राम कुमार निवासी अरगूपुर कला थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को आज दिनांक 24/07/2024 को समय 09:30 बजे बीबीगंज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.अमर उर्फ छोटू पुत्र राम कुमार निवासी अरगूपुर कला थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0स0 232/2024 धारा 221,121,121(2),132,351(3),352,195 भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1.प्र0 नि0 मनोज कुमार ठाकुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 2.उ0नि0 सुनील कुमार 3.का0 विशाल प्रसाद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर