
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार संकल्प एच0ई0डब्लू के अन्तर्गत
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार संकल्प एच0ई0डब्लू के अन्तर्गत
डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी सह-सम्पादक उत्तरशक्ति,जौनपुर(उत्तर प्रदेश)
जौनपुर(उत्तरशक्ति)महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार संकल्प एच0ई0डब्लू के अन्तर्गत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ के निदेशानुसार मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम के मार्गदर्शन में बंशीधर राष्ट्रीय पाठशाला में जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने भारतीय न्याय संहिता 2023 में महिला एवं बच्चो हेतु कानूनी प्रावधान विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यशाला में साइबर थाना जौनपुर से आये हुए कांस्टेबल सुगम यादव एवं संग्राम सिह द्वारा साइबर सुरक्षा के बारे मे बच्चों को जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता देवेन्द्र यादव द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो में प्रकाश डाला गया और बताया गया कि कैसे गरीब लोग इसका लाभ ले सकते है।
प्रकाश तिवारी असिस्टेन्ट डिफेन्स काउन्सिल द्वारा कानूनो में भारतीय न्याय संहिता में नये प्रावधानो के बारे में जानकारी दी गयी। डॉ0 दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफैन्स काउन्सिल द्वारा पुराने कानून और नये कानून के बारे मे बच्चों को स्थानीय भाषा में जानकारी दी गयी जो बच्चों को खूब पसन्द आयी। अनिल सिंह चीफ डिफैन्स काउन्सिल द्वारा महिलाओं एंव बच्चों हेतु भारतीय न्याय सहिता 2023 में किये गये विशेष प्रावधानो के बारे में जानकारी दी गयी।
जिला प्रोंबेशन अधिकारी द्वारा महिला एवं बच्चों के आई0पी0सी0 के पुराने कानून को भारतीय न्याय सहिता को किस धाराओं मे रखा गया को विस्तार से बताते हुए नवीन प्रावधानो के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मिशन वात्सल्य के तहत संचालित स्पान्सरशिप योजना, दहेज प्रतिषेध नियम 1961, बाल विवाह एवं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राधानाचार्य, प्रमोद कुमार श्रीवास्वत द्वारा आये हुए सभी अतिथियों का पुश्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबन्धक, हरिचन्द्र श्रीवास्वत द्वारा एवं संचालन बाल सरंक्षण इकाई चन्दन राय द्वारा किया गया।